बगोदर: बेको मुर्गिया टोंगरी के पास दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको मुर्गिया टोंगरी के पास सोमवार की सुबह साढे आठ बजे खडी मारुती ओमनी को कार ने पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना से ओमनी कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप घायल हो गया।वही घटना के बाद घायलो को ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।