कोडरमा: कोडरमा में पोक्सो, जेजे एक्ट व नालसा स्कीम पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन सभागार में पोक्सो एक्ट, जे जे एक्ट, एडीआर एवं नालसा स्कीम से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला (मल्टी स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन) का आयोजन शनिवार को 2 बजे किया गया।