देवीपुर: मिट्टी के दीयों को नहीं मिल रहे खरीदार, चाइनीज सामान की चमक के आगे कुम्हारों की मेहनत बेअसर
दीपावली पर मिट्टी के दीयों की मांग कम होने से कुम्हारों और दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसका नजारा शनिवार को बैद्यनाथपुर चौक पर देखने को मिला। यहां दोपहर करीब 12 बजे से मिट्टी के दीयों की दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। दुकानदार शाम पांच-छह बजे तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक हजार दीये भी नहीं बिक सके। दुकानदारों का कहना है कि लोग