जांजगीर: लछनपुर में पानी की बर्बादी: फूटी टंकी से बह रहा पानी, जिम्मेदार मौन
जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखंड के ग्राम लछनपुर में जल संरक्षण के प्रयासों पर लापरवाही भारी पड़ रही है। बाबाडेरा इलाके में पानी की टंकी फूटी होने से लगातार पानी बह रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार समस्या लंबे समय से बनी है, लेकिन पंचायत स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के बावजूद यह स्थिति।