बक्सर: रोजगार मांगने पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, टीआरई 4.0 पर आंदोलन की चेतावनी
Buxar, Buxar | May 10, 2026 बक्सर पटना में BPSC TRE 4.0 की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है। रविवार को 4:00 अपराह्न में हाईवे स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रोजगार का वादा कर सत्ता में आई सरकार अब युवाओं की आवाज लाठियों से दबा रही है।