कालपी: कालपी में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, 892 कार्मिक तैयार, मई से शुरू होगा ऑनलाइन जनगणना का पहला चरण
Kalpi, Jalaun | Apr 29, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र में नौ दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया, प्रशिक्षण में कुल 892 कार्मिकों को तैयार किया गया, मई से ऑनलाइन जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें भवनों की सूची और गणना की जाएगी, तहसील क्षेत्र को 556 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक प्रगणक को करीब 150 घरों का डेटा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।