थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर डीघा बाईपास के पास से उसे अभिरक्षा में लिया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 375/2026 में धारा 64(1) व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को किशोर न्यायालय भेज दिया।