फिरोज़ाबाद: झगड़ों पर थाना दक्षिण पुलिस ने सख्ती दिखाई, चार आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक योगेश कुमार व उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारो को दबोचा।