मनोहरथाना: मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी 500 के पार हुई, मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े
मनोहरथाना राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दोनों गर्मी के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या बड़ी। लगभग ओपीडी 500 के पार हुई। पर्ची काटने से लेकर दवा लेने तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइन नजर आई। इन दिनो कस्बे का तापमान लगभग 43डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक हो रहा है। तेज गर्मी के कारण जहां आम जीवन अस्त व्यस्त है दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है ।