पोलायकलां: पोलायकला मंडी में प्याज की बंपर आवक, 17 हजार कट्टे पहुंचे; लहसुन 14 हजार रुपए क्विंटल तक बिका,किसानों को मिले स्थिर भाव,
पोलायकला। कृषि उपज मंडी पोलायकला में गुरुवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक दर्ज की गई। मंडी में नई प्याज के करीब 17 हजार कट्टे तथा लहसुन के 3500 कट्टे की आवक हुई। आवक बढ़ने के बावजूद भाव स्थिर बने रहने से किसानों को राहत मिली। व्यापारियों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले माल की मांग बनी हुई है। मंडी प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।