रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को रजौन एवं नवादा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया । यह फ्लैग मार्च जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीएम राजकुमार एवं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में निकाला गया ।