Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

जनकल्याण शिविरों ने जीता जनता का विश्वास, समस्याओं के त्वरित समाधान से लौट रहे संतुष्ट नागरिक .. सिरोंज जनकल्याण शिविर नागरिकों की उम्मीदों पर खरा, दो दिनों में 429 आवेदनों का त्वरित निराकरण .. जनकल्याण शिविर बने समाधान और सफलता की कहानियों के मंच .. प्रदेशव्यापी जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विदिशा जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंच रहे हैं। समस्याओं के मौके पर समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से आवेदकों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दे रही है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहां अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। शिविरों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जबकि अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जनकल्याण शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत हो रही है। इससे शासन और प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है। शिविरों में पहुंचने वाले नागरिकों ने शासन और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि जनकल्याण शिविर अब केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और सहभागिता का सशक्त मंच बनकर उभर रहे हैं। जिले में निरंतर आयोजित किए जा रहे ये शिविर शासन की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करने के साथ-साथ सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इतई सब हो गऊ,क्याऊ जाबे की जरूरत नहीं पड़ी - एसडीएम की संवेदनशील पहल से कृषक की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, सीमांकन के दिए निर्देश। सिरोंज विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित जनकल्याण शिविर के दुसरे दिन ग्राम भौंरा निवासी कृषक श्री बसोड़ा पुत्र श्री बारेलाल अहिरवार अपनी कृषि भूमि के सीमांकन संबंधी आवेदन को लेकर जनकल्याण शिविर में पहुंचे थे। कृषक ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 111/5, रकबा 1.679 हेक्टेयर की सही चतुर्सीमाएं स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें भूमि संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने सीमांकन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था तथा निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर दिया था। एसडीएम श्री हरिशंकर विश्वकर्मा की नजर अचानक आवेदक पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सीधे राजस्व काउंटर पर पहुंचकर आवेदक से आत्मीयता के साथ चर्चा की और पूछा, “ काय दादा, काये को आए?” इसके बाद उन्होंने आवेदक की पूरी समस्या गंभीरता से सुनी। आवेदक का वृत्तांत सुनने के पश्चात एसडीएम श्री विश्वकर्मा ने मौके पर ही तहसीलदार को लिखित निर्देश जारी किए और सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदक को आश्वस्त करते हुए कहा कि “कल आपकी जमीन का सीमांकन कार्य पूरा करा दिया जाएगा।” एसडीएम की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही से आवेदक ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा इतई सब हो गऊ,क्याऊ जाबे की जरूरत नहीं पड़ी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। सीमांकन कार्य पूर्ण होने से कृषक को अपनी भूमि की वास्तविक सीमाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा भविष्य में संभावित विवादों और अन्य प्रशासनिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। जनकल्याण शिविर बने समाधान और सफलता की कहानियों के मंच, हितग्राहियों ने साझा किए जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के प्रेरक संस्मरण - विदिशा जिले में आयोजित जनकल्याण शिविर केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहे हैं, बल्कि शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की प्रेरक कहानियों के केन्द्र के रूप में भी उभर रहे हैं। इन शिविरों में एक ओर जहां नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राही खुले मंच से अपने अनुभव साझा कर अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सिरोंज नगर स्थित बस स्टैंड के समीप पालीवाल कॉलोनी के सुहाग गार्डन में पिछले दो दिनों से संचालित जनकल्याण शिविर का वातावरण विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मंच प्रदान कर उनके अनुभव साझा कराए जा रहे हैं, जिससे अन्य नागरिकों को भी शासन की योजनाओं की उपयोगिता और प्रभावशीलता की जानकारी मिल रही है। ग्राम इमलानी की हितग्राही श्रीमती शीला बाई ने खेत तालाब निर्माण योजना से प्राप्त लाभों का उल्लेख करते हुए बताया कि खेत में जल संरक्षण की सुविधा विकसित होने से सिंचाई की उपलब्धता बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा कृषि आय में भी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी प्रकार ग्राम खेजड़ागोपाल के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही श्री राम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त पक्के आवास के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद अब उनके परिवार को सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्का घर मिला है। इससे परिवार के जीवन स्तर में सुधार हुआ है तथा सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है। ग्राम विशेपुर की महिला स्व-सहायता समूह सदस्य श्रीमती रुक्मणी बाई ने खेती में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाने से हुए लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से पानी की बचत हुई है, उत्पादन बढ़ा है और खेती की लागत में कमी आई है। परिणामस्वरूप उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ हुई है। जनकल्याण शिविरों में सुनाई जा रही ऐसी अनेक सफलता की कहानियां यह दर्शाती हैं कि शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं और उनका लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। यही कारण है कि जनकल्याण शिविर आज केवल शिकायत निवारण के मंच नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और जनसहभागिता के सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं। निराकरणों की शतक जारी, आधे से अधिक आवेदन शिविर स्थल पर ही हुए हल, सिरोंज जनकल्याण शिविर नागरिकों की उम्मीदों पर खरा, दो दिनों में 429 आवेदनों का त्वरित निराकरण - सिरोंज में आयोजित जनकल्याण शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। प्रदेश शासन की मंशानुरूप आयोजित इस शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आवेदनों की सुनवाई एवं समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन शनिवार 13 जून को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 233 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक किया गया। अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रकरणों तथा अन्य विभागीय समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। सिरोंज एसडीएम श्री हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर के पहले और दूसरे दिन प्राप्त आवेदनों को मिलाकर कुल 957 आवेदन दर्ज किए गए हैं। इनमें से अब तक 429 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर भी संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध राहत मिल सके। शिविर में पहुंच रहे नागरिकों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान होने पर संतोष व्यक्त किया। कई आवेदकों ने कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का निराकरण जनकल्याण शिविर के माध्यम से संभव हो पाया है। इससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकतम प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में सिरोंज का यह शिविर लगातार सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों नागरिकों को राहत और समाधान प्राप्त हो रहा है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रेक्षक अभय वर्मा ने दिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश 
..
स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक प्रेक्षक श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।  निर्वाचन प्रेक्षक श्री अभय वर्मा ने  जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए सटीक एवं विश्वसनीय मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार संशोधित किया जाए। साथ ही सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा प्रगति से अवगत कराया।

बैठक के अंत में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किए जाएं ताकि आगामी स्थानीय निर्वाचन की तैयारियां सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सकें।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में संपन्न हुई इस बैठक  में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर,  जिला पंचायत  सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण, जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका परिषद विदिशा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। 

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रेक्षक अभय वर्मा ने दिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश .. स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत वार्षिक मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक प्रेक्षक श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। निर्वाचन प्रेक्षक श्री अभय वर्मा ने जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए सटीक एवं विश्वसनीय मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार संशोधित किया जाए। साथ ही सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा प्रगति से अवगत कराया। बैठक के अंत में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किए जाएं ताकि आगामी स्थानीय निर्वाचन की तैयारियां सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सकें। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण, जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका परिषद विदिशा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विकासखंडों से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

रोजगार के नए द्वार खोलता मध्यप्रदेश
    युवाओं को मिल रही सफलता की राह

हुनरमंद युवा, समृद्ध प्रदेश
    विकास की गति को मिल रहा नया बल

Jansampark Madhya Pradesh 
#12YearsOfYuvaShakti

रोजगार के नए द्वार खोलता मध्यप्रदेश युवाओं को मिल रही सफलता की राह हुनरमंद युवा, समृद्ध प्रदेश विकास की गति को मिल रहा नया बल Jansampark Madhya Pradesh #12YearsOfYuvaShakti

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

पानी की चरखी दीपावली पर चलती है जैसे पटाखे की चरखी

पानी की चरखी दीपावली पर चलती है जैसे पटाखे की चरखी

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 13, 2026