टीकमगढ़: सीएम मोहन यादव को भाया टीकमगढ़ का लंगड़ा आम, दोबारा मंगवाए गए, 100 साल पुराना है बनारसी बाग
टीकमगढ़ के शिवधाम कुंडेश्वर स्थित 100 साल पुराना बनारसी बाग अपने लंगड़ा आम के लिए पूरे बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है। हाल ही में, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस बाग का लंगड़ा आम इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे दोबारा मंगवाया है। पूर्व भाजपा विधायक राकेश गिरी ने लगभग 1 सप्ताह पहले भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को यह आम भेंट किए थे।