नवाबगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक ऑयल कंपनियों के प्रबंधकों के साथ सम्पन्न हुई
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पूर्ति अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक सोमवार करीब 2 बजे आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों—शत-प्रतिशत होम डिलीवरी, अधिकतम चार दिन में गैस रिफिल उपलब्धता, कंट्रोल रूम संचालन आदि की जानकारी ली गईं।