सागर नगर: आठ महीने का ज़िला बदर अपराधी गिरफ्तार, क्षेत्र में घूम रहा था, मर्डर के प्रयास सहित 17 केस हैं दर्ज
जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर 1 बजे 8 महीने के जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर अमावनी गांव क्षेत्र में घूम रहे एक आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ राजकपूर अहिरवार 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में पुलिस ने जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।