लखीसराय: नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान में प्रतिमा स्थापित, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखीसराय। नया बाजार मुख्य मार्ग स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। रविवार की दोपहर 12:30 पर प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।