मढ़ौरा: जगन छपरा रोड पर स्थित दरवाजे से दो मवेशी चोरी
थानाक्षेत्र के जगन छपरा रोड में अवस्थित मिर्जापुर निवासी लालबाबु मांझी दो मवेशी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया इस संबंध में गुरुवार की दोपहर बारह बजे मवेशी के मालिक लालबाबु मांझी ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत के मवेशी की चोरी अज्ञात पीकअप सवार अपराधियों के द्वारा दरवाजे पर से कर लिया गया है। जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है।