डुमरा: टिकट के लिए घंटों इंतजार, सुविधाएं नदारद; सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर उठे सवाल
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्टेशन पर कई आरक्षण काउंटर होने के बावजूद अधिकांश समय केवल एक काउंटर से टिकट वितरण किए जाने के कारण यात्रियों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।