बांधवगढ़: पीएम जनमन अभियान के तहत जनजातीय ग्रामों में लगे संतृप्ति शिविर, योजनाओं से जोड़े जा रहे ग्रामीण
जिले के जनजातीय क्षेत्रों में पीएम जनमन अभियान के तहत विशेष संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पीवीटीजी समुदायों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और संचालनालय जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं भोपाल के निर्देश जारी।