मुशहरी: मनियारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1400 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनियारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में कुल 1400 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है।