बिछिया: सड़क हादसे में मनमोहन ठाकुर का निधन, विधायक ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
बिछिया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई । यहां युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर के दादा मनमोहन ठाकुर का गुरुवार सुबह बिछिया के समीप ग्राम कोको मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में निधन हो गया।जानकारी मिलते ही बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 4,जून को 12:30 जानकरी मिली l