*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, पीड़िता/अपहृता को सकुशल किया गया बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.09.2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि खुद की नाबालिगं पुत्री उम्र 16 वर्ष के कही चली गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 238/2026 धारा 137(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को उ0नि0 दीपक चन्द्र श्रीवास्तव मय हमराह टीम के साथ देखभाल क्षेत्र में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर की सूचना पर प्रकाश में आये *अभियुक्त पवन यादव पुत्र रामजी यादव निवासी मनियर पानी टंकी थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष* को त्रिकालपुर जाने वाली रास्ते के पास से समय 11.14 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । अपृहता/पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर उपरोक्त मुकदमें में धारा 64(1) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी। अपृहता/पीड़िता को नियमानुसार परिजन को सुपुर्द किया जा चुका है । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
1.मु0अ0सं0 238/26 धारा 137(2), 64(1) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना गड़वार जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.पवन यादव पुत्र रामजी यादव निवासी मनियर पानी टंकी थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 दीपक चन्द्र श्रीवास्तव थाना गड़वार जनपद बलिया
2.का0 जितेन्द्र यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
3.का0 अजीत यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 15, 2026