झुंझुनू: झुंझुनू साइबर पुलिस और कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ने कोतवाली थाने में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तीनों आरोपी साइबर ठगी के जरिए लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करते हैं, कोटा में भी इन्होंने लाखों रुपए की ठगी की है,आरोपियों से सिम लैपटॉप मोबाइल जप्त किए हैं