झुंझुनू: जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दी सख्त हिदायत, जिले में एक भी बोरवेल खुला नहीं रहे
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जिले में खुले बोरवेल्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बोरवेल्स की 100 फ़ीसदी कवरेज के निर्देश देते हुए कहा है कि अधिकारीगण समस्त जिले में सर्वे करवाकर तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट प्रस्तुत करें।