झुंझुनू: शहर में दिनदहाड़े 2 बाइक व एक स्कूटी हुई चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
झुंझुनूं शहर में दिनदहाड़े बाइक व स्कूटी चोरी की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार दो नंबर रोड स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक अरड़ावता निवासी रवि गुरुवार को किसी काम से बैंक के अंदर गया था। दोपहर 3 बजे उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। करीब दो घंटे बाद शाम 5 बजे जब वे बाहर आए, तो बाइक गायब थी।