झुंझुनू: झुंझुनू शहर में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में निकाली गई जन आक्रोश रैली, इस्तीफे की मांग
भारत के गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में झुंझुनू शहर के गांधी चौक से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास जन आक्रोश रैली निकाली गई और रैली के माध्यम से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई और अमित शाह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए,रैली में मौजूद लोगों ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमित शाह ने जो टिप्पणी की है उनको माफी मांगनी होगी