गया टाउन सीडी ब्लॉक: CCTV में कैद लाखों के आभूषणों से भरी संदूक ले जाने वाली महिला की फुटेज,फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई,IG से गुहार
गयाजी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई बाग मुहल्ले में लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी मामले में पीड़ित सलोनी देवी ने मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव से आज गुरुवार को मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 2 जुलाई गुरुवार की शाम 7 बजे पीड़िता सलोनी देवी ने देते हुए बताया सीसीटीवी फुटेज में कैद है पूरी वारदात।