शाहगंज: जहरूद्दीनपुर गांव में बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह एक छात्रा का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।