भिंड नगर: IRS अधिकारी अभिषेक चौहान ने चंबल और बुंदेलखंड की मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश देने के लिए लिखी पुस्तक,उड़ चल अपने देश’
भिंड के सर्किट हाउस मे IRS अधिकारी एवं रक्षा मंत्रालय मेंपदस्थ निदेशक अभिषेक चौहान ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी पुस्तक उड़ चल अपने देश के संबंध मे मीडिया से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने पुस्तक की विषय-वस्तु और उसके उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।अभिषेक चौहान ने बताया कि उनकी पुस्तक उड़ चल अपने देश लोगों को अपनी जड़ों और मातृभूमि से जोड़ने का संदेश देती है