डुमरांव: मठिला गांव की नहर में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक नशे का आदी था और कई दिनों तक घर से गायब रहता था
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव के बधार स्थित नहर में बुधवार की सुबह 8 बजे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मठिला गांव निवासी स्व. राजेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही थी।