सरदारशहर: आशासर में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर के आशासर गांव में रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी के अनुसार 2 तारीख की रात को पांच चोरों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित मोहन निवासी आशासर ने 3 तारीख को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।