हैदरनगर: हैदरनगर में खरीफ फसल के लिए बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंतित, भाजपा नेता ने सरकार पर साधा निशाना
झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे कहा कि वर्तमान में खरीफ मौसम की खेती के लिए क्षेत्र में बीज उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी है। उन्होंने किसानों की इस गंभीर समस्याओं को सरकार व प्रशासन से तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।