नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा के 'गांव चलो' अभियान में पूर्व मंडल अध्यक्ष ने टेसुआ सलेमचक में योजनाओं की दी जानकारी
बाराबंकी के हरख ब्लॉक स्थित टेसुआ सलेमचक गांव में भाजपा के 'गांव चलो' अभियान का शुक्रवार करीब 10 बजे आयोजन किया गया।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।संजय अवस्थी ने खादी ग्रामोद्योग, रोशन प्रदेश, निवेश और रोजगार का नया युग, मिशन जीरो पावर्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना आदि की जानकारी दी।