नवाबगंज: सफदरगंज थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला, बेटा फरार, 50 हजार उधार लेने पर बेटे से विवाद, हत्या की आशंका
सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में एक 62 वर्षीय महिला का शव उनके घर के किचन से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शिवप्यारी के रूप में हुई है।