बिहारीगंज: रामपुर डेहरू में घर में सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा ओपी इलाके में रविवार देर रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरु वार्ड नौ निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर मेहता के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।