मुज़फ्फरनगर: हिंदू युवा वाहिनी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका, प्रहलाद पाहुजा के अंग वस्त्र में लगी आग
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर जिले में हिंदू संगठनों का गुस्सा चरम पर है। गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी ने झांसी रानी चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने “ममता बनर्जी मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए पुतले को आग के हवाले किया।