मुज़फ्फरनगर: नावल्टी चौक पर दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नावल्टी चोक का एक वीडियो लगातार बृहस्पतिवार की दोपहर 3:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की जा रही है और मारपीट के बाद घटना खूनी संघर्ष के रूप में बदल गई। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर हाथ में पहले कड़े से हमला किया जिसमें वह लहू लुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।