भगवानपुर: प्रखंड के चन्दौर व भीठसारी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 112 में 90 आवेदनों का त्वरित निष्पादन।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर एवं भीठसारी पंचायत में निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब दस बजे से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।