अलवर: शहर के रामनगर में सूने मकान से सोने के जेवर व नकदी हुई चोरी, माता-पिता जयपुर बेटों के पास गए थे
Alwar, Alwar | Apr 14, 2024 अलवर NEB थाना क्षेत्र के रामनगर मे सूने मकान से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर₹10 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। घटना 11 अप्रैल देर रात की है पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वह 6 अप्रैल को अपने बेटों के पास जयपुर गए थे। 13 अप्रैल को पड़ोसियों ने फोन किया क्या आपके घर में चोरी हो गई। घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कर दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरोंकी तलाश कर रही है