अलवर: मेयजोढ गांव में 7 साल के बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
Alwar, Alwar | Apr 14, 2024 अलवर थानागाजी क्षेत्र के मेय जोढ गांव में शनिवार दोपहर में स्कूल से रिक्शा में घर आ रहे बच्चों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल आयुष उम्र 7 साल मेय जोड़ गांव का निवासी है जो रिक्शा से उतर कर जा रहा था तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। आयुष को थानागाजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया है जहां उसका उपचार जारी है।