अलवर: रामगढ़ के चंडीगढ़ की ढाणी मोड़ पर पैदल जा रहे दो दोस्तों कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Alwar, Alwar | Apr 14, 2024 अलवर रामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीगढ़ की ढाणी मोड पर पैदल जा रहे दो दोस्तों को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सलेम निवासी भिवानी व राजवीर निवासी चंडीगढ़ ढाणी अहीर का निवासी है दोनों दोस्त थे शनिवार शाम को रामगढ़ पैदल मार्केट में सामान लेने गए थे। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है।