अलवर: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर स्थापित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया माल्यार्पण
Alwar, Alwar | Apr 14, 2024 अलवर शहर के अंबेडकर सर्किल पर रविवार सुबह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय मंत्री व अलवर लोकसभा से प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने सर्किल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज से आह्वान किया था कि शिक्षित बनने पर ही समर्थ बन जा सकता है। बाबा साहब को पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व उनको नमन करता है।