मंझनपुर: शौच के बहाने घर से निकली नाबालिग को ले गया दरिंदा, 5 माह बाद जाल में फंसा आरोपी, मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब पांच माह से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की सटीक निगरानी के जरिए दबोच लिया। मामला 18 नवम्बर 2025 का है, जब वादी ने मंझनपुर कोतवाली में सूचना दी थी।