बेहट: पीर माजरा रोड से पुलिस ने स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
रविवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पीर माजरा के पास से 6.97 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने फिरोज पुत्र अब्लू हसन निवासी किशनगढ़ कलोनी बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l