साइबर सुरक्षा की शुरुआत, हमारे युवाओं के साथ!
इस अक्टूबर, साइबर जागरूकता माह (Cyber Awareness Month) के शुभारंभ पर, भारत का भविष्य एक सुरक्षित डिजिटल स्पेस बनाने की दिशा में नेतृत्व कर रहा है! कोटा (राजस्थान), उधमपुर, चेन्नई और कोलकाता के केंद्रीय विद्यालयों सहित देश भर के छात्रों ने सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान जिम्मेदार डिजिटल आदतों को अपनाने की शपथ ली।
I4C(Indian Cyber Crime Coordination Centre) साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा के मुख्य बिंदु:
* सुरक्षित डाउनलोड: केवल आधिकारिक वेबसाइटों या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही मोबाइल ऐप्स इंस्टॉल करें।
* विश्वास करने से पहले जांचें: सोशल मीडिया ग्रुप्स या ऑनलाइन विज्ञापनों पर विश्वास करने से पहले जानकारी की सत्यता जांचें।
* सतर्क रहें: अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
* गोल्डन रूल: "रुकें। सोचें। फिर एक्शन लें।"
अब आपकी बारी है! आज ही साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा लें और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक साइबर-जागरूक और साइबर-सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें।
यदि आपके साथ किसी भी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
532 views | Rajasthan, India | Oct 2, 2026