फिरोज़ाबाद: रजावली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो केस में अभियुक्त को सुनाई गई 10 साल की सजा
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना रजावली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 11 जून वर्ष 2024 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर गलत कार्य करने वाले अभियुक्त बॉबी उर्फ प्रेम को दबरई कोर्ट ने शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे करीब 10 वर्ष का कारावास व ₹22,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है।