नीमराना: नीमराना में पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा, वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की
नीमराना। पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विभाग में भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वरिष्ठता सूची कई वर्षों से लंबित है।