Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
fbd_mohit
Previous slide
Next slide
New one added ❤️🥹 Thank you dosto for your support 🙏🏻
Faridabad, Faridabad
| Sep 6, 2026
MORE NEWS
😱😱 Faridabad 📍 📞8800662542 Location : Shop No - 1 , Agwanpur Road Faridabad , Surya Nagar Sector 91 , Follow For More : @skd_marble_granite ✅
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
दीप्ति गर्ग (IPS) ने पुलिस अधीक्षक पलवल का संभाला कार्यभार, सशक्त और जवाबदेह पुलिसिंग का दिया संदेश। महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन व यातायात सुधार अभियान रहेंगे प्राथमिकता में शामिल। Aonenews अरविन्द बक्शी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शिता व जनविश्वास पर विशेष जोर। पलवल। हरियाणा पुलिस में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत दीप्ति गर्ग (IPS) ने पुलिस अधीक्षक पलवल का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन पर डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा, डीएसपी हथीन रत्नदीप सिंह बाली, डीएसपी ट्रैफिक पलवल नरेंद्र खटाना सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे पूरे पुलिस महकमे में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इसके उपरांत भव्य सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग का सेवाकाल विविध और प्रभावशाली रहा है। डीसीपी मुख्यालय, झज्जर तैनाती से पूर्व वे पुलिस अधीक्षक, डबवाली के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे एएसपी के रूप में सिरसा में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुकी हैं,कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नशा उन्मूलन अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता कार्यक्रम भी व्यापक स्तर पर चलाए जाएंगे।उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए भी विशेष निर्देश दिए, जिसमें नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करना और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता में रखते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का मजबूत संबंध स्थापित करना आवश्यक है, जिसके लिए पुलिस को संवेदनशील और जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कार्य को सेवा भाव से करें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में सजकर अपनी मासूमियत, भक्ति और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। 💙🙏 इन नन्हे सितारों की प्यारी तस्वीरों में भक्ति, संस्कार और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 🌸✨ बच्चों की यह मासूम मुस्कान और कान्हा के प्रति प्रेम निश्चित रूप से हर किसी का मन मोह लेने वाला है। ❤️ A2Z News Update की ओर से सभी नन्हे राधा-कृष्ण स्वरूपों और उनके परिवारों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण सभी बच्चों के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें। 🙏🌺 पार्ट 5 💙 जय श्री कृष्ण 💙 राधे राधे 🙏🦚 #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #JaiShriKrishna #RadheRadhe #LittleKrishna #KrishnaLalla #BalGopal #KrishnaBhakti #IndianCulture #OurCultureOurPride #Sanskar #KidsOfIndia #JanmashtamiCelebration #A2ZNewsUpdate #Haryana #FaridabadMobileChakki Vipul Goel Nayab Saini Rakesh Kumar Park Group of Hospitals
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं : राजेश खटाना 👉लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट एवं जे.पी. मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन जे.पी. चौधरी द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार, श्री सवितुर प्रसाद, सेवानिवृत्त सिविल सर्विसेज ऑफिसर एवं स्पेशल सेक्रेटरी ग्रेड, भारत सरकार, तथा श्री राजेश चेची, डीएसपी हरियाणा पुलिस विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. एम.पी. सिंह एवं अशोक जार्ज ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल एस.पी. सिंह, श्री दीनदयाल एसीपी दिल्ली पुलिस, श्री विकास वर्मा एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, प्रो. आर.एन. सिंह, श्री आदित्य राजपूत एडवोकेट, श्री बांके बिहारी प्रिंसिपल, श्री संदीप सेठी पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद सहित शिक्षा, कानून, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
🧹 सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर होगा सीधा संवाद, पूर्व मंत्री संदीप सिंह व अशोक जार्ज करेंगे आह्वान #सफाईकर्मचारी #सफाईकर्मचारियोंकीसमस्याएं #सीधासंवाद #Faridabad #SanitationWorkers #Haryana #A2ZNewsUpdate #LocalNews #FaridabadNews
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026
Faridabad, Faridabad | Sep 6, 2026