जमुई: फरार प्रेमी जोड़े ने शादी रचाकर जमुई में वीडियो किया वायरल, लड़की ने घटना होने पर परिवार को ठहराया जिम्मेदार
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 फरार प्रेमी जोड़े द्वारा शादी रचाकर वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा अपना नाम पता बताते दिख रहे हैं और अपनी मर्जी से शादी करने की बात को स्वीकार भी कर रहे हैं।