जमुई: मौरा बालू घाट पर बालू खनन बंद करने की मांग को लेकर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 5वें दिन राजद नेता का मिला साथ
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 जमुई जिले के मौरा घाट पर अवैध बालू उत्खनन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर चल रहे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना के 5वें दिन शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे झाझा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता राजेन्द्र यादव का साथ मिल गया। इस दौरान किसानों ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और विरोड में नारेबाजी भी की।